
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों- रेल सुविधाओं के विस्तार, नए रेल प्रोजेक्ट्स की प्रगति और जो काम चल रहे हैं, उनके प्रगति पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि स्वीकृत परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों, उद्योगों और व्यापारियों को बेहतर परिवहन सुविधाएँ मिल सकें। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे मंत्रालय छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

