शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
राहुल गांधी के आरोपों पर सीएम मोहन यादव का पलटवार: ‘बिहार में वोटिंग चल रही, ये हरियाणा की बात कर रहे हैं!’
06 नव, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
राहुल गांधी के आरोपों पर सीएम मोहन यादव का पलटवार: ‘बिहार में वोटिंग चल रही, ये हरियाणा की बात कर रहे हैं!’

राहुल गांधी के आरोपों पर सीएम मोहन यादव का पलटवार: ‘बिहार में वोटिंग चल रही, ये हरियाणा की बात कर रहे हैं!’

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की 121 सीटों पर आज मतदान जारी है। लेकिन वोटिंग से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।


“बिहार में वोटिंग चल रही, राहुल हरियाणा की बात कर रहे हैं”

भोपाल के स्टेट हैंगर पर मीडिया से चर्चा करते हुए CM मोहन यादव ने कहा, “बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जब बिहार में पहले चरण का मतदान चल रहा है, तब नेता प्रतिपक्ष हरियाणा चुनाव की बात निकालकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी बात किसी के गले उतर नहीं रही।” उन्होंने आगे कहा, “जैसे उन्होंने पहले ईवीएम पर भ्रम फैलाया था और सुप्रीम कोर्ट ने उसे खारिज किया, वैसे ही अब भी निराधार बयानबाज़ी कर रहे हैं। उन्हें अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और ऐसी बातों से बचना चाहिए।”


शिवराज सिंह चौहान बोले— “राहुल गांधी ने हार मान ली है”

दिल्ली में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। मतदान से एक दिन पहले वे वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। जनता उन्हें वोट नहीं देती और वो कहते हैं कि वोट चोरी हो गए। लोग मछली पकड़ने या जलेबी बनाने के लिए वोट नहीं देंगे।”


“जनता सुशासन और विकास के लिए वोट कर रही है”

शिवराज ने कहा कि बिहार की जनता इस बार महागठबंधन नहीं, बल्कि एनडीए की जीत सुनिश्चित कर रही है। “आज का मतदान एनडीए की प्रचंड जीत की कहानी कह रहा है। बिहार की जनता सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए वोट कर रही है। लालू के राज में भय, भूख और भ्रष्टाचार बिहार की पहचान थी, लेकिन अब नवाचार और विश्वास है।” उन्होंने दोहराया, “राहुल गांधी की निराशा साफ दिख रही है। उन्होंने मतदान से पहले ही हार मान ली है। NDA की ‘महाविजय’ तय है।”

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें