शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
पीएम नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई
17 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर सीएम विष्णु देव साय ने बधाई दी है। सीएम ने देश के लिए एक ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, विश्व मंच पर भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है। यह सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में विश्वास को और सुदृढ़ करता है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कूटनीति, विकास, शांति और सहयोग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुई हैं। आज 140 करोड़ भारतीय अपने राष्ट्र को विश्व समुदाय के बीच और अधिक सम्मान, आदर और प्रभाव के साथ स्थापित होते देख गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें