N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दिसंबर महीने की शुरूआत के पहले दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने झटका दिया है। देश में कॉमर्शिल सिलेंडर(LPG PRICE) के दाम में 100 रूपये तक की भारी बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के चलते इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों पर होगा।
कीमत में बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 2021 रूपये का हो गया है। नवंबर महीने में इसकी कीमत 2073.50 रूपये थी। कॉमर्शियल सिलेंडी के महंगा होने से रेस्टोरेंट मालिकों पर बोझ पढ़ेगा जिसका की सीधा असर आम लोगों पर दिखाई देगा।
घेरलू सिलेंड की कीमत में बढ़ोतरी नही
घरेलू इस्तेमाल में होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस की कीमत में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नही की गई है। घरेलू और कॉमर्शिल सिलेंडी दोनों की कीमतें काफी ऊंचाई पर है। लोगों को उम्मीद थी कि यूपी,पंजाब सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार कुछ राहत प्रदान करती, लेकिन पेट्रोलियम ने उल्टा दाम ही बढ़ा दिए।
महीने की शुरुआत पर होती है समीक्षा
पेट्रोलियम कंपनियां महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। जिसके आधार पर घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडरो की नई कीमत तय की जाती है।
पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि नही
बतां दें कि पिछले 27 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर चल रहे है। दामों में किसी प्रकार का बदलाव नही हुआ। सोमवार को कच्चे तेल के दामों में 4 फीसदी से ज्यादा तेजी आई थी मंगलवार को क्रूड ऑयल के दाम गिर गए थे। यदि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही तो संभव है कि आने वाले दिनों में तेल कंपनियां लोगों को राहत दें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

