नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहें है। देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19893 नए मामले सामने आए। बीते दिन के मुकाबले आज लगभग ढाई हज़ार नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 53 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही देश में एक्टिव मामलों की संख्या 1,36,478 तक जा पहुंची है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में नए मामलों की संख्या में लगातार इज़ाफा देखने को मिल रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरूवार यानी 4 अगस्त को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से 53 और लोगों की जान जानें के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,530 तक जा पहुंची हैं। देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 तक हो गई है। जो की कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है।
इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों की संख्या में 579 की कमी दर्ज हुई है। वहीं कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

