मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
National
भारत में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, मुंबई के अस्पतालों में हो रही मरीजों की भर्ती
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, मुंबई के अस्पतालों में हो रही मरीजों की भर्ती

भारत में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, मुंबई के अस्पतालों में हो रही मरीजों की भर्ती

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जहां कोरोना के मामले कम होते हुए नजर आ रहे थे वहीं एक बार फिर भारत के कुछ हिस्सों और दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे है, पर अच्छी बात ये है की अभी  मृत्यु दर काफी हद तक नियंत्रण में है। 

वहीं WHO की कोविड-19 पर गठित इमरजेंसी कमिटी ने बुधवार (13 अप्रैल) को बताया कि, अभी भी कोरोना स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ है। साथ ही जोर देकर कहा कि, दुनिया को इसके खिलाफ अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं करना चाहिए। कई देशों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक उपायों में ढील दे रखी है, इसके साथ ही कोरोना सैंपल टेस्टिंग में भारी कमी की जा रही है। WHO के विशेषज्ञों के समूह ने बताया कि,  यह वायरस अभी खत्म नहीं होने वाला। 

भारत में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले
मुंबई में बुधवार यानी 13 अप्रैल को कोरोना के 73 नए मामले सामने आए है, यह इस साल 17 मार्च के बाद आए एक दिन में सबसे ज्यादा मामले है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की हेल्थ बुलेटिन मे  बताया कि,  कोरोना कि वजह से अभी कारण कोई  मौत नहीं हुई है। वहीं  मुंबई में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19,560 के आस पास जा पहुंची है। इसके साथ ही कोरोना के नए 73 मरीज सामने आए है, उनमें से 68 बिना लक्षण वाले मामले हैं, वहीं 5 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं दिल्ली कि बात करें तो यहां भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना के मामले कम होने के बाद देश ने इससे लगाएं गाए सभी प्रतिबंध हटा दिए गए थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें