N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। वायरस की रफ्तार धीमी होने के कारण से सभी पाबंदियां हटाई जा चुकी थी। लोग एक बार फिर पहले कि तरह रहने लगे है। पर जिस तरह मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं उस पर काबू पाना बेहद जरूरी है। अगर अभी ढील दे दी गई तो कोरोना की एक ओर लहर का सामना करना पढ़ सकता है।
फिलहाल देश में कोरोना की चौथी लहर तो नहीं आई है, पर संकेत अच्छे नहीं है। खास कर इस बार दिल्ली कोरोना के मामलों में टेंशन बढ़ा रही है। देश भर में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के सिर्फ 975 मामले सामने आए है। वहीं सिर्फ अकेले दिल्ली में कोरोना के 366 नए मरीज़ देखने को मिले हैं। देश भर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 5 लोगों की जान गई। वहीं इससे 796 लोग ठीक हुए है।
वहीं अगर पश्चिम बंगाल कि बात करें तो यहां शुक्रवार को कोरोना के 17 नए मामले दर्ज किए गए है। जिसके बाद से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,17,765 तक पहुच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि, मौतों का अकड़ा अभी 21,200 पर स्थिर है, क्योंकि बीते 24 घंटे में किसी की वायरस से जान नही गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

