सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
National
फिर पकड़ी कोरोना ने रफ्तार, देश में पिछले 24 घंटे में आए 18738 नए मामले
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
फिर पकड़ी कोरोना ने रफ्तार, देश में पिछले 24 घंटे में आए 18738 नए मामले

फिर पकड़ी कोरोना ने रफ्तार, देश में पिछले 24 घंटे में आए 18738 नए मामले

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डिस्क। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहें है। वहीं,  स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार,  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18738 नए मामले दर्ज किए गए। बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। 

हर बार की तरह इस बार भी  केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के मामले अधिक है। वहीं,  शुक्रवार यानी 5 अगस्त के मुकाबले आए हुए  नए मामलों में मामूली सी कमी देखी गई है। शुक्रवार को  देश में कोरोना के 19,406  नए मामले दर्ज किए गए थे। तो कोरोना से 19,928 लोग ठीक हुए थे।  शुक्रवार को कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,34,793 रही, वहीं,  पॉजिटिविटी दर 4.95 फीसदी दर्ज की गई।

नए आंकड़ों कि माने तो बीते 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 134933 तक हो गई है। इसके साथ ही अब तक देश में कोरोना से 4.34 करोड़ लोग ठीक हो कर अपने घर गए हैं। वहीं 526689 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं,  देश में एक दिन में 18,738 लोगों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद  कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,45,732 तक जा पहुंची है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें