N
डेस्क रिपोर्टर
शिमला, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में पिछले 3 दिनों से हर रोज 900 से अधिक मामले सामने आ रहे है। बढते हुए मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि, सरकारी, गैर सरकारी, अस्पतालों, संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही खुले या फिर भीतर होने वाले कार्यक्रमों में भी मास्क पहनना अनिवार्ग है। तो बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को अब बिना मास्क के हिमाचल में एंट्री नहीं मिलेगी।
बतादें कि, कोरोना के मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से भी सख्त आदेश जारी हुए है। उच्चतर शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, सभी संस्थानों को निर्देश जारी कर दिए गए है। वहीं स्कूलों में छात्रों को कोरोना से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा नई। जिन छात्र को सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम है वे तब तक स्कूल नही आएंगे जब तक वे ठीक न हो जाएं ।
बता दें कि शुक्रवार यानी 29 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 930 नए मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 5391 तक जा पहुंची है। वहीं, कोरोना से 777 मरीज ठीक हुए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

