रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
National
महाराष्ट्र में कोरोना के बाद ओमिक्रॉन की दहशत, तो वहीं दूसरे नंबर पर है दिल्ली
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
महाराष्ट्र में कोरोना के बाद ओमिक्रॉन की दहशत, तो वहीं दूसरे नंबर पर है दिल्ली

महाराष्ट्र में कोरोना के बाद ओमिक्रॉन की दहशत, तो वहीं दूसरे नंबर पर है दिल्ली

N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना ने नए वेरिएंट की पुष्टि दक्षिण अफ्रीका में हुई थी। इस नए वेरिएंट ने धीरे धीरे करके कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया। भारत में भी इस नए वेरिएंट का कहर जारी है। शुक्रवार तक कोरोना के नए वेरिएंट के मरीजों की संख्या 100 के पार हो गई। देश में चिंता की बात यह है कि एक दिन में ही कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 26 मामले सामने आए है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील करते हुए कहां,  उन्हें बिना जरूरी के घर से बाहर निकलने को माना किया है। कहां जा रहा है कि, कोरोना के नए वेरिएंट पर वैक्सीन का भी असर कम हो सकता है।

 
 
भारत में पहला मामला कर्नाटक से आया था। जिसके आने के ठीक 15 दिन बाद केंद्रशासित प्रदेशों और 11 राज्यों में कोरोना के नए ओमीक्रोन के मामलों की संख्या 111 तक जा पहुंची है। जिसमे से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में  है जहां 40 लोग इससे संक्रमित है। वहीं दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 22 तक जा पहुंची है। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताता कि, बीते 20 दिनों से कोरोना से संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 से कम हैं, पर कोरोना के नए वेरियंट ओमीक्रोन और दूसरे देशों में बढ़ते इसके मामलों को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है।  

 
 
महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सबसे ज्यादा है, यहां तकरीबन 40 मामले हैं। राज्य में शुक्रवार को 8 और नए मामले मिले। यह 8 नए मामलों में  6 पुणे के है तो  एक  मुंबई और एक कल्याण डोंबिवली से सामने आए है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें