शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
देश में फिर बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में आए 3688 नए मामले, दिल्ली बनी हॉटस्पॉट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
देश में फिर बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में आए 3688 नए मामले, दिल्ली बनी हॉटस्पॉट

देश में फिर बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में आए 3688 नए मामले, दिल्ली बनी हॉटस्पॉट

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क देश में एक बार फिर कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ली है। पिछले 24 घंटों में  कोरोना के  3,688 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं   2,755 लोग ठीक हुए हैं। तो 50 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए  30 अप्रैल 2022, सुबह 8:00 बजे तक जारी हुए आंकड़ों के अनुसार,  देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 430,72,176 तक जा पहुंचीं है। जिसमे अब तक 523,803 लोगों की जान जा चुकी है। तो वहीं अब तक 425,333,77 मरीज ठीक हुए है। फिलहाल अभी  सक्रिय मामलों की संख्या में भी वृद्धि देखी जा रही है।  


देश में शुक्रवार यानी 29 अप्रैल को कोरोना  के 3377 नए मामले सामने आए थे, मतलब कल की तुलना में आज 311 मरीज अधिक पाए गए है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में 883 की बढ़ोतरी देखी गई है। पर शुक्रवार की 60 मौतों की तुलना में शनिवार यानी आज मौत का आंकड़ा 50 रहा है। देश में कोरोना से मृत्यु होने की दर 1.22 प्रतिशत है। अगर हम कोरोना के डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह दर 0.74 फीसदी तक हो गई है। तो इसका वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.66 फीसदी है। 


कोरोना के सबसे ज्यादा मामले जहां से आ रहे है वो है राष्ट्रीय राजधानी ​दिल्ली। यहां बीते 24 घंटों  में कोरोना  के 1,607 नए मामले सामने आए। तो 1246 कोरोना मरीज अस्पतालों से ठीक होकर घर गए  और 2 लोगों कि मौतें हुई। यहां कोरोना से मरने वालों की  संख्या 3259 तक जा पहुंची है। राज्य में डेली कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5.28% है। दिल्ली में शुक्रवार के मामलों कि बात करें तो यहां कोरोना के 1490 नए मामले दर्ज​ किए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 5609 तक पहुंच चुकी है।  दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में एक बार फिर कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,688 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं 2,755 लोग ठीक हुए हैं। तो 50 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए 30 अप्रैल 2022, सुबह 8:00 बजे तक जारी हुए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 430,72,176 तक जा पहुंचीं है। जिसमे अब तक 523,803 लोगों की जान जा चुकी है। तो वहीं अब तक 425,333,77 मरीज ठीक हुए है। फिलहाल अभी सक्रिय मामलों की संख्या में भी वृद्धि देखी जा रही है।  


देश में शुक्रवार यानी 29 अप्रैल को कोरोना के 3377 नए मामले सामने आए थे, मतलब कल की तुलना में आज 311 मरीज अधिक पाए गए है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में 883 की बढ़ोतरी देखी गई है। पर शुक्रवार की 60 मौतों की तुलना में शनिवार यानी आज मौत का आंकड़ा 50 रहा है। देश में कोरोना से मृत्यु होने की दर 1.22 प्रतिशत है। अगर हम कोरोना के डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह दर 0.74 फीसदी तक हो गई है। तो इसका वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.66 फीसदी है। 


कोरोना के सबसे ज्यादा मामले जहां से आ रहे है वो है राष्ट्रीय राजधानी ​दिल्ली। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,607 नए मामले सामने आए। तो 1246 कोरोना मरीज अस्पतालों से ठीक होकर घर गए और 2 लोगों कि मौतें हुई। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 3259 तक जा पहुंची है। राज्य में डेली कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5.28% है। दिल्ली में शुक्रवार के मामलों कि बात करें तो यहां कोरोना के 1490 नए मामले दर्ज​ किए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 5609 तक पहुंच चुकी है।  


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें