N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर के कई देशों में कोरोना के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच देश में कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। कोरोना की रफ्तार में थोड़ी कमी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 2483 नए मामले सामने आए। वहीं एक दिन पहले कोरोना के 2541 नए मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो इसमें भी कमी देखने को मिली है। अब ये आंकड़ा 0.55 फीसदी तक पहुंच चुका है। वहीं कल ये 0.84% पर था।
सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 1,011 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से l एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दर 6.42 प्रतिशत देखी गई है। कोरोना के नए मामलों के बाद दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,75,887 तक जा पहुंची है। बुलेटिन में बताया गया है कि, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से एक मरीज की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या अब 26,170 तक जा पहुंची हैं।
दिल्ली में क्या है कोरोना के हाल
रविवार को दिल्ली में कोरोना के 1,083 नए मामले सामने आए। इसी बीच एक मरीज की मौत हुई। वहीं संक्रमण की दर 4.48 प्रतिशत देखी गई। इससे पहले, दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 1,094 नए मामले दर्ज किए गए थे।
क्या है महाराष्ट्र के हाल
सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 84 नए मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,76,925 तक पहुंच चुकी है। इसी बीच किसी भी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1,47,834 पर ही स्थिर है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, अकोला, लातूर, नासिक और औरंगाबाद में कोरोना का एक भी नया मामला दर्ज नही किया गया है। वहीं मुंबई में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए। तो पुणे में 23 और नागपुर में चार मामले देखे गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

