नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। एक बार फिर कोरोना के मामले डराने लगे है। अगर 25 अप्रैल से 1 मई की बात करें तो देश में 22 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये उससे बीते हफ्ते के 15800 मामलों से 41 फीसदी अधिक हैं। वहीं सबसे ज्यादा मामले दिल्ली, हरियाणा और यूपी से सामने आ रहे हैं। पर इस बार राहत की बात ये है कि कोरोना अभी तक कम जानलेवा साबित हो रहा है। आंकड़ों की बात करे तो 1 मई को खत्म हुए हफ्ते में देश के अंदर कोरोना के कारण 30 मौतें हुईं है। वहीं इसके पिछले हफ्ते 29 और उससे बीते हफ्ते में 27 लोगों की जान गई।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट बताया गया कि, कोरोना के जो नए मामले समाने आ रहे हैं, वो सबसे ज्यादा 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से आ रहे है। वहीं ज्यादातर राज्यों में कोरोना के नए मामलों की संख्या हफ्ते में 1000 से कम ही सामने आ रही है। कोरोना केसों के मामले में अभी दिल्ली नंबर 1 पर चल रही है। पिछले हफ्ते यहां 9684 नए मामले दर्ज किए गए। यह उससे बीते हुए हफ्ते के 6326 मामलों से 53 फीसदी अधिक है।
केरल कि बात करें तो यहां एक हफ्ते में 2 हजार से अधिक मामलों का आंकड़ा दर्ज किया जा रहा है। पर यहां भी कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। कई महीनों के बाद पहली बार केरल में पिछले हफ्ते शनिवार तक कोरोना से किसी की मौत की जानकारी सामने नहीं आई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

