रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
National
कोरोना के खिलाफ़ लड़ेगा भारत का पहला नेजल स्प्रे, जाने पूरी डिटेल्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कोरोना के खिलाफ़ लड़ेगा भारत का पहला नेजल स्प्रे, जाने पूरी डिटेल्स

कोरोना के खिलाफ़ लड़ेगा भारत का पहला नेजल स्प्रे, जाने पूरी डिटेल्स

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना माहामारी को ठीक करने वाला देश का पहला नेजल स्प्रे बनकर रेडी हो गया है। बुधवार यानी आज  ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स और उसकी साझेदार कनाडाई बायोटेक कंपनी ने इस स्प्रे को बाजार में लाया है। यह स्प्रे कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों के इलाज के लिए कारगर साबित होगा। यह स्प्रे उन लोगों के लिए है जिनकी कोरोना से गंभीर हालत होने का खतरा ज्यादा  है। इससे पहले भारत के महा औषधि नियंत्रक (DCJI) से इस बात की मंजूरी मिल चुकी है। फैबीस्प्रे नाम के इस स्प्रे को नाक के अंदर जाकर ही  कोरोना के वायरस को नष्ट करने के लिए बनाया गया है, ताकि के शरीर के फेफड़ों तक न जा पाए। 

नाक में ही वायरस को खत्म कर सकता है ये स्प्रे 
कंपनी का कहना है कि, यह नेजल स्प्रे नाइट्रिक ऑक्साइड कि तरह ही काम करता है। जो नाक की ऊपरी सतह पर कोरोना को खत्म करने का काम करता हैं। जब नाक के म्यूकोसा पर छिड़काव होता है तो  नाइट्रिक ऑक्साइड वायरस को फेफडें तक जाने से रोकता है। नेज़ल स्प्रे को कोरोना के लिए एक प्रभावी और सुरक्षित एंटीवायरल उपचार बताया जा रहा है।   ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी रॉबर्ट क्रॉकार्ट ने बताया कि, हमें यकीन है कि यह मरीजों को एक बहुत आवश्यक और समय पर चिकित्सा विकल्प प्रदान करेगा।

महामारी के खिलाफ लड़ेगा ये स्प्रे  
परिक्षण के वक्त स्प्रे के माइक्रोबियल गुणों की ठीक तरह से पहचान की गई। जिससे यह साबित हुआ है कि, जब इस स्प्रे को नाक के म्यूकस पर डाला जाएगा तो यह कोरोना को शरीर में बढ़ने से रोकेगा। ग्लेनमार्क के फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राबर्ट क्रोकार्ट ने बताया कि, हमें खुशी है कि हम एक कंपनी के रुप में कोरोना महामारी के खिलाफ भारत के साथ इस लड़ाई में खड़े है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें