रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
National
देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग रांची में बन रहा, 108 फीट है ऊंचाई, निर्माण अंतिम चरण में
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग रांची में बन रहा, 108 फीट है ऊंचाई, निर्माण अंतिम चरण में

देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग रांची में बन रहा, 108 फीट है ऊंचाई, निर्माण अंतिम चरण में

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रांची, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक चुटिया नगरी में देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग स्थापित किया जा रहा है। 108 फीट ऊंचे देश के दूसरे सबसे ऊंचे शिवलिंग मंदिर में शंख नाथ होने पर 1 मिनट तक आवाज गूंजेगी। इस शिवलिंग की ऊंचाई कर्नाटक स्थित कौटिल्य लिंगेश्वर मंदिर जितनी 108 फीट है। स्वर्णरेखा नदी के तट पर स्थित सुरेश्वर महादेव धाम में करीब 10 वर्षों से चल रहे देश के इस दूसरे समय सबसे ऊंचे शिवलिंग मंदिर स्थापना का काम अब अंतिम चरण में है। यहां अब साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


625 स्क्वायर फीट है मंदिर की परिधि

मंदिर की परिधि 625 वर्ग फीट है। इस मंदिर की खासियत यह है कि स्वर्णरेखा नदी के किनारे होने से यहां जलाभिषेक के लिए जलाने के लिए श्रद्धालुओं को दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।


1 मिनट तक गूंजे की मंदिर में शंख नाथ की आवाज

मंदिर की एक विशेषता यह भी है कि अगर मंदिर के अंदर शंखनाद हुआ तो इसकी आवाज करीब 1 मिनट तक गूंजती रहेगी। आवाज कोसो दूर तक सुनाई पड़ेगी।


कई किलोमीटर दूर से देख सकेंगे श्रद्धालु

इस शिवलिंग स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुरेश साहू ने कहा कि एक इंजीनियर की सलाह पर 108 फीट ऊंची शिवलिंग की स्थापना की योजना बनाई। मंदिर की ऊंचाई इतनी अधिक है कि लोग कई किलोमीटर दूर से ही देख सकते हैं। यहां वर्षों पुराने दो मंदिर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थे। इसमें एक बजरंगबली के मंदिर का लोगों ने जीर्णोद्धार करवाया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें