नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल क्रूड ऑयल 92.55 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास है। वहीं इसका असर भारत में भी नजर आ रहा है। भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार यानी 13 अगस्त की सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए है।
बतादें कि, राजधानी दिल्ली को छोड़ मुंबई के साथ साथ सभी महानगरों में पेट्रोल की कीमत अभी 100 रुपए के ऊपर है।
अच्छी बात यह कि तेल की कीमतों में अभी किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों के साथ साथ सभी प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें स्थिर है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल 96.72 रुपए है तो मुंबई में 106.31 रुपए है। वहीं डीलर्स ने बताया कि अगर क्रूड के भाव बढ़ते है तो कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़ा सकती हैं।
बतादें कि, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रूपए प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रूपए प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर ही।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रूपए प्रति लीटर है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

