सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
National
1 जुलाई से सिलेंडर सस्ता! अब इंदौर-मुंबई में मिल रहा है इतने रूपए में, जानिए आपके शहर का नया रेट
01 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
1 जुलाई से सिलेंडर सस्ता! अब इंदौर-मुंबई में मिल रहा है इतने रूपए में, जानिए आपके शहर का नया रेट

1 जुलाई से सिलेंडर सस्ता! अब इंदौर-मुंबई में मिल रहा है इतने रूपए में, जानिए आपके शहर का नया रेट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

जुलाई की शुरुआत जेब पर भारी नहीं, बल्कि हल्की पड़ी! जी हां, महीने के पहले ही दिन आम आदमी को बड़ी राहत मिल गई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। ये राहत लगातार चौथे महीने दी गई है, जिससे होटल-रेस्टोरेंट समेत छोटे कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।


ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹58.5 तक घटा दिए हैं। नई कीमतें आज से देशभर में लागू हो चुकी हैं। दिल्ली, मुंबई, इंदौर जैसे शहरों में अब सिलेंडर पहले से सस्ता मिल रहा है। हालांकि घरेलू 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


कहां कितना सस्ता हुआ सिलेंडर?

IOCL की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई की पहली तारीख को देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के रेट इस तरह घटे हैं:


दिल्ली: ₹1723.50 → ₹1665.00 (₹58.5 की कटौती)

मुंबई: ₹1674.50 → ₹1616.00 (₹58 की कटौती)

कोलकाता: ₹1826 → ₹1769 (₹57 की कटौती)

इंदौर: नई दर ₹1,829.50


MP में घरेलू सिलेंडर की कीमतें (14 किलो)

इंदौर – ₹881

खरगोन – ₹890

खंडवा – ₹900.50

बुरहानपुर – ₹907


सब्सिडी वालों को अब भी फायदा

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत देशभर में करीब 10 करोड़ लाभार्थियों को एलपीजी पर सब्सिडी मिल रही है। सरकार प्रति सिलेंडर ₹300 की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजती है, जिससे इन परिवारों पर महंगाई का बोझ थोड़ा कम हो जाता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें