N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढाव देखने को मिल रहा है। भारत में एक दिन में कोरोना के 8,813 मामले सामने आए। नए मामलों के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,42,77,194 तक जा पहुंची है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,11,252 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार यानी 16 अगस्त को सुबह 8 बजे तक के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से 29 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,098 तक पहुंच गई है।
आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक दिन में 6,256 मामलों की कमी देखी गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.56 प्रतिशत रही। वहीं कोरोना से ठीक होने वालेलोगों की संख्या बढ़कर 4,36,38,844 हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत रहा।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 4.15 प्रतिशत रही, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर की बात करें तो यह 4.79 प्रतिशत रहा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

