
दिल्ली धमाके मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, आतंक के नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को कश्मीर घाटी में बड़ा एक्शन लेते हुए कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की। संकेत साफ हैं—दिल्ली ब्लास्ट के तार घाटी से जुड़ते नज़र आ रहे हैं!
कश्मीर में NIA का बड़ा ऑपरेशन
दिल्ली कार ब्लास्ट मामले की जांच अभी जारी है। इसी क्रम में एनआईए ने सोमवार को कश्मीर के कई इलाकों में छापेमारी की। यह कार्रवाई कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादी तत्वों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में की जा रही है।
इन इलाकों में चल रही रेड
सूत्रों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी ली जा रही है।
➡️ काजीगुंड
➡️ पुलवामा
➡️ शोपियां
एनआईए की यह कार्रवाई कुल 8 जगहों पर चल रही है।
14 लोगों की मौत, पूरा नेटवर्क खंगाल रही NIA
दिल्ली ब्लास्ट मामले में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। एजेंसी पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि साजिश की जड़ें कहां तक फैली हैं।
इन नामों पर छापेमारी
न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, दिल्ली विस्फोट मामले में मौलवी इरफान अहमद वागे, डॉ. अदील, डॉ. मुजम्मिल और आमिर राशिद के घरों समेत आठ स्थानों पर तलाशी चल रही है।
लखनऊ में भी NIA की रेड
जांच का दायरा राजधानी तक ही सीमित नहीं रहा।
एनआईए ने 10 नवंबर को हुए दिल्ली बम विस्फोट मामले में आरोपी बनाई गई डॉ. शाहीन के लखनऊ स्थित घर पर भी छापेमारी की है, जहां तलाशी अभियान जारी है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा
सूत्रों के अनुसार, एनआईए को कई अहम इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एजेंसी दिल्ली ब्लास्ट की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

