N
डेस्क रिपोर्टर
चंडीगढ़, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ NDPS की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मजीठिया के खिलाफ ड्रग तस्करी को लेकर लगातार आरोप लग रहे थे, जिसके बाद देर रात मोहाली के स्टेट क्राइम पुलिस थाने में मजीठिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ।
मजीठिया हुए अंडरग्राउंड
हालांकि मजीठिया को इस पूरे मामले की भनक पहले से लग चुकी थी जिस कारण से मजीठिया पहले ही अंडर ग्राउंड हो चुका थे। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा दिए गए सुरक्षा गार्डों को पहले ही छोड़ दिया था। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब सरकार के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा का कहना है कि अगर नशा बेचने वाले गिरफ्तार हो सकते हैं तो मजीठिया को भी गिरफ्तार किया जाए।
इसे भी पढ़े : MP Weather Update : प्रदेश में भीषण शीत लहर जारी, पचमढ़ी में पारा शून्य से 1 डिग्री नीचे
49 पेज की FIR दर्ज
दरअसल मजीठिया पर आए दिन आरोप लगते थे कि वह ड्रग तस्करी के मामले में शामिल हैं। पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ 49 पेज की FIR दर्ज की है। मजीठिया पर आरोप है कि उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी और गाड़ियों के जरिए ड्रग्स तस्करी की वारदात को अंजाम दिया करते थे, साथ ही वो ड्रग तस्करी में फाइनेंशली मदद भी करते था।
तस्करों को अपने सरकारी निवास पर ठहराते थे
FIR में यह भी जिक्र है कि वह अपने सरकारी निवास पर नशा तस्करों को ठहराया करते थे, हालांकि यह FIR नशा तस्करी में पकड़े गए लोगों के बयान के आधारों पर दर्ज की गई है। फिलहाल पंजाब की सियासत में भूचाल मचा हुआ है और डिप्टी सीएम बोल चुके हैं कि मजीठिया को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

