
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
तिरुअनंतपुरम, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। केरल के एक मंदिर में मुसलमानों की एंट्री बंद कर दी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। कन्नूर जिले के कुम्हीमंगलम में मल्लियोडू पलोट्टू कावू मंदिर के बाहर बोर्ड लगाया गया, जिसमें लिखा गया है फेस्टिवल के समय मंदिर प्रांगण में मुस्लिमों को घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद इस मुद्दे पर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई। मंदिर में 14 से 19 अप्रैल के बीच विश्व त्यौहार के दौरान या बोर्ड लगाया गया।
ये पहली बार नहीं था कि इस त्यौहार के दौरान मंदिर के बाहर ऐसा बोर्ड लगाया गया है। पिछले साल भी मंदिर के बाहर ऐसा बोर्ड लगाया गया था। कन्नूर जिले के सीपीआई (एम) के जिला सेक्रेटरी एमबी जयराजन ने कहा कि मंदिर के बाहर ऐसा बोर्ड लगाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और अच्छा होगा अगर इस बोर्ड को हटा दिया जाए। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंदिर में मुस्लिमों के घुसने पर रोक लगाने पर विरोध दर्ज किया है। संस्थान का कहना है कि कुम्हीमंगलम जैसी जगह अपने भाईचारे और संस्कृति के लिए जानी जाती है, ऐसी जगह पर ऐसा बोर्ड लगाना धर्मनिरपेक्ष समाज के लिए एक चुनौती है। अपनी फेसबुक पोस्ट में संस्थान ने कहा कि पिछले साल इतने विरोध प्रदर्शन होने के बाद भी प्रशासन ने वही काम किया है, यह शर्मनाक है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

