सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
National
गुजरात में मिला पहला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गुजरात में मिला पहला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज

गुजरात में मिला पहला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज

N
डेस्क रिपोर्टर

जामनगर, न्यूज वर्ल्ड डिस्क। देश में कोरोना महामारी के बाद मंकीपॉक्स लोगों को डराने लगा है। इसी बीच गुजरात में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आने के बाद सरकार चिंता में पड़ गई है। बतादें कि, एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स वायरल संक्रमण के लक्षण नजर आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार यानी 4 अगस्त को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, संदिग्ध व्यक्ति के नमूनों को जांच के लिए फिलहाल भेजा गया हैं।


बतादें कि, एमपी शाह राजकीय मेडिकल कॉलेज की डीन डॉक्टर नंदिनी देसाई ने बताया कि, जामनगर जिले के नागना गांव का यह निवासी 29 साल का है। इस फिलहाल रोगी को शहर में स्थित जीजी अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें