मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
National
ग्लोइंग स्किन के लिए करें टिप्स को फॉलो, जल्द दिखेगा असर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ग्लोइंग स्किन के लिए करें टिप्स को फॉलो, जल्द दिखेगा असर

ग्लोइंग स्किन के लिए करें टिप्स को फॉलो, जल्द दिखेगा असर

N
डेस्क रिपोर्टर
मानसून के मौसम में स्किन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इससे पिंपल्स के साथ साथ  स्किन पर कई सारे दाग-धब्बे और निशान हो जाते है। जिसकी वजह से स्किन डलनेस दिखने लगती है। स्किन पर ग्लो लाने के लिए स्किन केयर पर ध्यान देना काफी जरूरी होता है। हम जो भी खाते पीते हैं, उसका असर हमारी स्किन पर नजर आता है। इसलिए हेल्दी डाइट लेना काफी जरूरी होता है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए वो जानते है। 

अच्छी स्किन के लिए पानी आपकी मदद कर सकता है। तो अच्छा होगा की आप बार थोड़ी थोड़ी देर में पानी पिए। ऐसा करने से स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहेगी। तो आप  एक दिन में 8 से 10 गिलास पानी पिएं। 

बॉडी से पसीना आना भी अच्छा होता है। यह स्किन पर एक अलग ही ग्लो लाने का काम करता है। इससे आपकी बॉडी में ऑक्सीजन फ्लो बढ़ता है। अगर आपको पसीना नही निकलता है तो आप पसीना निकालने के लिए एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप जॉगिंग और डांसिंग भी कर सकते है। 

शक्कर से युक्त चीजों और प्रोसेस्ड फूड का सेवन जितना कम हो।सके उतना कम करें। शुगर और प्रोसेस्ड फूड खाने से भी स्किन का ग्लो खत्म होता है।  

अच्छी स्किन के लिए सब्जियां और रंग बिरंगे फलों का  सेवन करें, ताकि आपकी बॉडी को पर्याप्त पौष्टिक तत्व मिल सकें। इसके साथ ही आपकी बॉडी को किसी चीज की कमी न हो।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें