शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
खुशखबरी! गर्मी से मिलेगी राहत, हीटवेव का दौर हुआ खत्म, बारिश होने का पूर्वानुमान
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
खुशखबरी! गर्मी से मिलेगी राहत, हीटवेव का दौर हुआ खत्म, बारिश होने का पूर्वानुमान

खुशखबरी! गर्मी से मिलेगी राहत, हीटवेव का दौर हुआ खत्म, बारिश होने का पूर्वानुमान

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। आने वाले दिनों में चिल्ल चिलाती धूप से आराम मिल सकता है। इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी के साथ साथ भारत के अधिकांश हिस्सों में पिछले दो से तीन हफ्ते से हीटवेव का दौर चल रहा था जो अब समा​प्त हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय हो चुका है। आने वाले 6 से 7 दिनों तक तापमान में वृद्धि नहीं होगी। इसी के साथ उत्तर पश्चिम भारत में येलो अलर्ट जारी किया गया है, यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी 3 मई को बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।


आने वाले तीन दिनों में उत्‍तर पश्चिम और पूर्वी भारत के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है। इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को बताया था कि, मध्‍य भारत के तापमान में ज्‍यादा बदलाव नहीं देखा जाएगा। वहीं अब दिल्‍ली-एनसीआर में आने वाले 6 दिन तक पारा ना चढ़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है।


बतादें कि, प्राइवेट वेदर एजेंसी स्‍काईमेट के वाइस-प्रेसिडेंट महेश पलावत ने बताया, दिल्‍ली और उससे सटे हिस्सों में आने वाले 3 से 4 दिन गरज या फिर हल्‍की-फुल्‍की प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है। इसी के साथ एक दो दिनों में धूल भरी आंधी भी चलने के आसार हैं। वहीं मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेगें। बतादें कि 5 मई को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें