मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
National
मंकीपॉक्स को लेकर भारत सरकार आई एक्शन मोड़ में, अब मामले की निगरानी करेगी टास्क फोर्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मंकीपॉक्स को लेकर भारत सरकार एक्शन मोड़ में, अब मामले की निगरानी करेगी टास्क फोर्स

मंकीपॉक्स को लेकर भारत सरकार एक्शन मोड़ में, अब मामले की निगरानी करेगी टास्क फोर्स

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना महामारी के बाद मंकीपॉक्स के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इन बढते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने रविवार यानी 31 जुलाई को मंकीपॉक्स के मामलों की निगरानी करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। बतादें कि, टीम का नेतृत्व नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल करने वाले है।


इसके साथ ही अन्य सदस्यों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, फार्मा और बायोटेक के सचिव भी शामिल रहने। सूत्र ने इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी है। बतादें कि, देश में मंकीपॉक्स धीरे धीरे कर अपने पैर पसार रहा है। बीते दिनों आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आठ साल के बच्चे में इस बीमारी के लक्षण पाए गए। जिसके बाद उसके सैंपल को जांच के लिए भेज गया।


बतादें कि, भारत सरकार मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट मोड में है। इस बीमारी को लेकर सभी जगह के एयरपोर्ट, बंदरगाह सभी जगह की निगरानी तेज कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों मंकीपॉक्स का एक मामला मिला था। जिसके बाद उसे LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, केरल और दिल्ली में मंकीपॉक्स के कुल मामलों मिलाकर भारत में अब तक पांच मामले सामने आ गए है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें