N
डेस्क रिपोर्टर
वाराणसी, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से एक बड़ी खबर सामने आई है। Banaras Hindu University कैंपस में देर रात एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया हैं। छात्र से छेड़खानी करने केआरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हवलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा बिहार के मोतिहारी की रहने वाली बताई जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में छेड़खानी की यह घटना पूरे कैंपस में आग की तरह फैल गई। वहीं लोकल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, BHU की छात्रा के साथ (28) यूपी बटालियन के हवलदार मनोज कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर में देर रात छेड़खानी की। बतादें कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने छात्रा को देर रात एक कागज देने के बहाने विश्वविद्यालय में बुलाया था।
जिसके बाद अयोपी हवलदार ने छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इससे सहमी हुई छात्रा ने शोर मचाना, आवाज सुन कर प्रोक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी भागकर आए और आरोपी हवलदार को मौके पर ही दबोच लिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सुचनादी गई। छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354-A के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
छात्रा, बिहार के मोतिहारी जिले की रहने वाली है। बतादें कि बीएचयू में बड़ी तादाद में बिहार के बच्चें उच्च शिक्षा के लिए आते हैं। इससे पहले भी एक प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लग चुका है। जिसके बाद यह के छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर को दंडित करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

