
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskलखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (रविवार) को आपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है :
हम निकल पड़े हैं प्रण करके
अपना तन-मन अर्पण करके
जिद है एक सूर्य उगाना है
अम्बर से ऊँचा जाना है
एक भारत नया बनाना है
मोदी योगी की नई केमेस्ट्री
अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री ने जो लिखा है वह भी बड़े सियासी संकेत दे रहा है। वहीं इस पोस्ट के साथ मुख्यमंत्री ने दो तस्वीरें भी शेयर की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखे हुए चल रहे हैं। एक तस्वीर आगे से ली गई है और दूसरी पीछे से। तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि दोनों राजभवन के गलियारे में घूमते हुए किसी विषय को लेकर चर्चा कर रहे है। मोदी किसी विषय को लेकर योगी कोई सिख या समझाइश देते हुए नजर आ रहे है। यह तो साफ है विषय सियासी ही है। तस्वीरें बोलती नहीं है लेकिन पीएम और सीएम की यह तस्वीरें बिना बोले बहुत कुछ बता रही है, की आने वाले समय में सियासत कैसी होने वाली है। यह तसवीर दोनों के बीच एक नई केमेस्ट्री को दर्शा रही है।
चुनावी मायने निकाले जा रहे
दरअसल उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा का चुनाव है। इससे पहले पोस्ट की गई इन तस्वीरों के चुनावी मायने निकाले जा रहे हैं। योगी और मोदी चुनाव जीतने के लिए लगातार लोकार्पण, रैलिया और शिलान्यास कई आयोजन कर रहे हैं। मोदी भी अपना पूरा ध्यान यूपी पर केंद्रित दिए हैं। वो लगातार योगी की तारीफें कर रहे है। वहीं योगी भी अपने भाषणों में मोदी की योजनाओं का गुणगान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
'तू न थकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी…'
सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'तू न थकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ !'
आज है यूपी की राज्यपाल का जन्मदिन
बतादें, आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का जन्मदिन है। पीएम और सीएम उन्हें बधाई देने के लिए राज्यपाल भवन पहुंचे थे। इस दौरान मोदी और योगी की यह तस्वीर ली गई है। जिसमे मोदी ने योगी कंधे पर हाथ रखा हुआ है। योगी के ट्वीट एकाउंट पर यह फोटो डालने के बाद से दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

