कोलकाता, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई राज्यों में जहां तेज गर्मी पड़ रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के कारण 3 लोगों की जान चली गई। रविवार यानी आज पुलिस ने यह जानकारी दी। शनिवार शाम कोलकाता के साथ साथ बंगाल के दक्षिणी जिलों में आंधी-तूफान आने के साथ तेज बारिश हुई। पुलिस के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में तेज बारिश में बिजली गिरने से 1 महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं खड़गपुर में भी बारिश के दौरान बांस का गेट गिर गया जिससे 1 व्यक्ति की जान चली गई। आंधी-तूफान के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गए। बारिश होने से जहां लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली तो वहीं पश्चिम बंगाल में लोगों को काफी नुक्सान हुआ है।
नदिया जिले में आंधी कि वजह से पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से रवींद्रनाथ प्रमाणिक नामक एक व्यक्ति की जान चली गई। इसके साथ ही एक और व्यक्ति आंधी की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालूरघाट में तेज आंधी तूफान आने से कई गांवों में भारी नुकसान देखने को मिला है।
वहीं राजधानी कोलकाता में इस तरह कि बारिश देखने को नहीं मिली। कोलकाता के अलावा इसके आसपास के जिलों उत्तर 24 परगना, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना व हुगली में हल्की बारिश देखने को मिली है। इसके साथ ही बाकि के जिलों में शनिवार यानी 30 अप्रैल को आसमान में काले बादल छाए रहे। मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, बीरभूम, दुर्गापुर, बांकुडा और बर्धमान जिले में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में छिटपुट बारिश होते रहेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

