शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
हिजाब विवाद: कर्नाटक से राजस्थान पहुंचा विवाद, छात्राओं को कॉलेज में नही मिली एंट्री! घरवालों ने किया जमकर हंगामा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
हिजाब विवाद: कर्नाटक से राजस्थान पहुंचा विवाद, छात्राओं को कॉलेज में नही मिली एंट्री! घरवालों ने किया जमकर हंगामा

हिजाब विवाद: कर्नाटक से राजस्थान पहुंचा विवाद, छात्राओं को कॉलेज में नही मिली एंट्री! घरवालों ने किया जमकर हंगामा

N
डेस्क रिपोर्टर
जयपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद दिन पर दिन देश के अलग अलग राज्यों में फैलते जा रहा है। अब इस मामले की राजस्थान में  एंट्री हो गई है। जयपुर जिले के चाकसू कस्बे में एक  कॉलेज में बुर्के और हिजाब को लेकर प्रशासन ने छात्राओं को कॉलेज में एंट्री नहीं दी। जिसके बाद इसे लेकर जमकर विवाद हुआ। फिर पुलिस ने कॉलेज में जाकर मामले को शांत किया। मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे केके डी /कस्तूरी देवी कॉलेज में मुस्लिम छात्राएं शुक्रवार यानी 11 फरवरी को सुबह कॉलेज में बुर्खे और हिजाब पहनकर जैसे ही पहुंची तो कॉलेज प्रशासन ने उन्हें ड्रेस कॉर्ड नहीं पहनकर आने पर मुख्य गेट पर ही रोक दिया। फिर उन्हे वापस घर से ड्रेस पहनकर आने को कहा। छात्राओं ने इस घटना की जानकारी अपने घरवालों की दी। जानकारी मिलने पर घरवाले कॉलेज पहुंचे और कॉलेज प्रशासन से बात कि। लोगों ने इस घटना पर जमकर नाराजगी जताई।

मामला आगे और बढ़ पता इससे पहले पुलिस मोके पर पहुंच गई और छात्राओं और परिजनों को समझा कर मामला शांत किया। जिसके बाद परिजन वापस अपने  घर चले गए। वहीं पुलिस ने इसी प्रकरण को लेकर थाने में सीएलजी की मीटिंग बुलवाई। इसी बीच प्रकरण में कॉलेज के सचिव राजेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, कॉलेज ने सभी छात्र और छात्राओं के लिए एक ड्रेस कोड तय किया है। इसके साथ ही हिजाब मामले को लेकर गुरुवार को कुछ छात्राएं ड्रेस कॉर्ड में नहीं आई थी। जिसके बाद इन  छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से कहा था कि शुक्रवार से कॉलेज में ड्रेस कोड  में ही आएंगी। 

थाने में बुलाई सीएलजी की मीटिंग 
राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि ,शुक्रवार यानी 11 फरवरी को कॉलेज में कुछ छात्राएं वापस ड्रेस कोड न पहन कर   बुर्के और हिजाब में आई। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें वापस यह कहकर घर भेज कि, वो कॉलेज की ड्रेस कोड को पहनकर आएं। उन्हीं बताया कि, उन्हें छात्राओं के हिजाब पहनकर आने पर कोई आपत्ति नहीं है, पर काॅलेज के नियमों का पालन करना भी जरूरी है। महाविद्यालय में ड्रेस कोड में ही रहना होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें