N
डेस्क रिपोर्टर
इस्लामाबाद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में हिजाब को लेकर लगातार बहस बढ़ते जा रही है। इस बहस के बीच अब पाकिस्तान भी कूद पड़ा है। कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ हिजाब का विवाद अब पाकिस्तान तक जा पहुंचा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस विवाद को लेकर बयान दिया है। फवाद चौधरी ने बोला, ‘मोदी के भारत में जो हो रहा है, वह डराने वाला है।' अस्थिर नेतृत्व में भारत का समाज तेजी से पतन की ओर बढ़ रहा है।'
वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी हिजाब विवाद को लेकर बयानबाजी की है। कुरैशी ने बोला कि, मुस्लिम लड़कियों को पढ़ाई से वंचित रखना उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन करना है। उन्होंने बोला कि दुनिया को अब यह समझना पड़ेगा कि भारत में यह मुसलमानों के दमन का प्लान है।
पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहां, ‘मोदी के भारत में जो चल रहा है वो डरावना है। किसी भी अन्य ड्रेस और अन्य कपड़ो की तरह हिजाब पहनना भी व्यक्तिगत पसंद होनी चाहिए। नागरिकों को स्वतंत्र रूप से अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार होना चाहि, अल्लाह हु अकबर।’
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

