शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
सपा नेता ने कहा - घूंघट और हिजाब है भारतीय संस्कृति, अगर कोई इसपर ऊंगली उठाएगा तो उसके हाथ काट दिए जाए
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सपा नेता ने कहा - घूंघट और हिजाब है भारतीय संस्कृति, अगर कोई इसपर ऊंगली उठाएगा तो उसके हाथ काट दिए जाए

सपा नेता ने कहा - घूंघट और हिजाब है भारतीय संस्कृति, अगर कोई इसपर ऊंगली उठाएगा तो उसके हाथ काट दिए जाए

N
डेस्क रिपोर्टर
अलीगढ़, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद उत्तर प्रदेश के चुनावी सियासत की आंच को भड़का रहा है। अलीगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खान ने इस विवाद के ऊपर अपनी राय कुछ ऐसे रखी कि विवाद और बढ़ गया। उन्होंने कहा कि, 'हिजाब पर हाथ डालने वाले लोगों के हाथ काट दिए जाएंगे।'

इसके साथ ही रुबीना ने कहा, यह विविधताओं का देश है। यहां पर माथे का तिलक हो या फिर शरीर पर हिजाब या फिर सर पर  पगड़ी हो… सभी का बराबर सम्मान किया जाता है। हमारी बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर अगर हाथ डालेंगे तो देश की लड़कियों को   झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनने में देर नहीं लगेगी। वह उसके हाथ को काट डालेंगी।

यूपी में चुनावी माहौल के कारण कर्नाटक से आया हिजाब विवाद उत्तर प्रदेश में भी तूल पकड़ता दिख रहा है। कर्नाटक के उडुपी जिले में सरकारी कॉलेज में हिजाब और बुर्खा पर पाबंदी लगाने  के खिलाफ अब अलीगढ में भी विरोध होना शुरू हो गया है।

 
अलीगढ़ में सपा नेता रुबीना खानम ने हिजाब विवाद  को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसमे उन्होंने कहा कि,  घूंघट हो या फिर हिजाब, यह दोनों ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अटूट हिस्सा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें