सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
National
कर्नाटक में नही थम रहा हिजाब का बवाल, सभी स्कूल और कॉलेज 3 दिनों के लिए हुए बंद
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कर्नाटक में नही थम रहा  हिजाब का बवाल, सभी स्कूल और कॉलेज 3 दिनों के लिए हुए बंद

कर्नाटक में नही थम रहा हिजाब का बवाल, सभी स्कूल और कॉलेज 3 दिनों के लिए हुए बंद

N
डेस्क रिपोर्टर

बेंगलुरु, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कर्नाटक में चल रहा हिजाब विवाद बढ़ते ही जा रहा है। मंगलवार को एक तरफ इस मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने सभी हाई स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का ऐलान किया हैं।


छात्रों के द्वारा उठाया गया हिजाब पहनने का विवाद लगातार बढ़ते रहा हैं। इस बढ़ते हुए मामले को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने कर्नाटक में सभी स्कूल और कॉलेज को अगले तीन दिनों तक बंद करने का आदेश दे दिया गया है। मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने ट्वीट कर कहा, “शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए” सभी हाई स्कूल और कॉलेजों को बंद किया जाता है' 


वहीं, एक शैक्षिक संस्था में तिरंगे कि जगह भगवा झंडा लहराया गया है। इस घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार साझा किए जा रहे हैं। इस घटना को शिमोगा के एक संस्थान की बताई गई हैं। इस मामले पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी चिंता जाहिर की है। 


डीके शिवकुमार ने मंगलवार को बताया कि, जिन संस्थाओं में इस तरह कि घटनाएं हो रही हैं, उन्हें कुछ दिनों के लिए बंद कर जरूरी हो गया हैं। कांग्रेस नेता ने बोला, “कर्नाटक के कुछ शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि, एक मामले में राष्ट्रीय ध्वज को कुछ लोगों ने मिलकर भगवा ध्वज से बदल डाला। 'मुझे ऐसा लगता है कि कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रभावित संस्थानों को एक हफ्ते के लिए बंद करना जरूरी हो गया हैं। वहीं शिक्षण ऑनलाइन के जरिया जारी रह सकता है।”



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें