
पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान 20 नवंबर को वो पल देखने जा रहा है, जो भारतीय राजनीति में शायद ही पहले कभी देखा गया हो। सुबह 11:30 बजे नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, और इस ऐतिहासिक घड़ी के गवाह सिर्फ बिहार के लोग ही नहीं, बल्कि पूरा भारत होगा। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर 15 राज्यों के मुख्यमंत्री और हजारों की संख्या में जनता का जनसमुद्र होगा। बिहार में सत्ता में लौटे NDA का यह महाआयोजन राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक महोत्सव भी बनकर उभर रहा है।
शपथ ग्रहण का समय बदला, तैयारियां चरम पर
नई जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा, जबकि नीतीश कुमार ठीक सुबह 11:30 बजे शपथ लेंगे। पटना प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए हाईटेक सिस्टम तैनात किए हैं। गांधी मैदान को जर्मन हैंगर पंडाल, लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग और तीन विशाल मंचों से सजाया जा रहा है।
कौन-कौन होगा शामिल? हाई-प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट
इस मेगा इवेंट में शामिल होने वाले नेताओं की सूची किसी राष्ट्रीय सम्मेलन से कम नहीं:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गृहमंत्री अमित शाह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
जे.पी. नड्डा – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
शिवराज सिंह चौहान – केंद्रीय कृषि मंत्री
योगी आदित्यनाथ – सीएम उत्तर प्रदेश
डॉ. मोहन यादव – सीएम मध्य प्रदेश
मोहन चरण मांझी – सीएम ओडिशा
भजनलाल शर्मा – सीएम राजस्थान
प्रमोद सावंत – सीएम गोवा
देवेंद्र फडणवीस – महाराष्ट्र
रेखा गुप्ता – दिल्ली
हिमंत बिस्वा शर्मा – असम
पुष्कर सिंह धामी – उत्तराखंड
चंद्रबाबू नायडू – आंध्र प्रदेश
माणिक साहा – त्रिपुरा
इतना ही नहीं, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी विशेष आमंत्रण भेजा गया है।
सिर्फ राजनीति नहीं, संस्कृतियों का महाकुंभ भी
शपथ ग्रहण समारोह में दो घंटे का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। मैथिली ठाकुर और सांसद मनोज तिवारी लाइव परफॉर्मेंस देंगे। बिहार की लोकसंस्कृति, नृत्य और संगीत की झलक भी कार्यक्रम में खास आकर्षण होगी।
गांधी मैदान में होंगे तीन भव्य मंच
पूरे गांधी मैदान को तीन बड़े हिस्सों में बांटा गया है:
मुख्य मंच : पीएम, राज्यपाल, सीएम, वीवीआईपी
दूसरा मंच : अतिथि, सांसद, विधायक
तीसरा मंच : कलाकार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
वीवीआईपी प्रवेश: गेट नंबर 1
अधिकारी एवं नेता: गेट नंबर 4
मीडिया: गेट नंबर 11
जनता के लिए प्रवेश: गेट नंबर 7, 8, 9, 10
सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व
पूरे मैदान में ड्रोन कैमरे, जैमर और 3-लेयर सिक्योरिटी
हाईटेक मेटल डिटेक्टर गेट
600 से ज्यादा पुलिसकर्मी, 120 कमांडो, और 19 IPS अधिकारी तैनात
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

