N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इस साल मार्च के आखरी दिनों से ही गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया था। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल के मुकाबले में गर्मियों की शुरुआत ज्यादा हुई है। यहां पर लगातार अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वहीं 29 मार्च से दिल्ली में लू की स्थिति बननी शुरू हो गई थी। सफरदलजंग वेधशाला के अनुसार, अप्रैल महीने के शुरु के 11 से 5 दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में हीट वेव चलती रही। इसकी तुलना पिछले साल अप्रैल 2021 और 2020 से की जाए तो तब ऐसा एक दिन नहीं था, जब इतनी गर्मी महसूस की गई हो। वहीं अप्रैल 2019 और 2018 में केवल एक ऐसा दिन हीट वेव का असर था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस साल अप्रैल की शुरुआत से दर्ज किया गया उच्चतम अधिकतम तापमान पिछले 72 सालो में 1 से 15 अप्रैल का उच्चतम अधिकतम तापमान है। इस साल का अब तक, 11 अप्रैल को सबसे ज्यादा तापमान 42.6 डिग्री दर्ज हुआ है। इसने सन 1951 से 2021 तक 1 से 15 अप्रैल के उच्चतम अधिक तापमान के पहले के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं।
आईएमडी वैज्ञानिक के साथी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तर पश्चिम भारत के लिए साल के इस समय वर्षा लाने वाला मुख्य मौसम सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ में है। पश्चिमी विक्षोभ एक ऐसे तूफान हैं, जो भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उठता है और भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में बारिश लाने का काम करता हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

