मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
National
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 19406 नए मामले, 49 लोगों की हुई मौत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 19406 नए मामले, 49 लोगों की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 19406 नए मामले, 49 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहें हैं। इसी बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19,406 नए मामले सामने आए। जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,26,994 तक जा पहुंची है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की बात करें तो यह संख्या 1,35,364 से घटकर 1,34,793 तक हो गई है। 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार यानी 6 अगस्त सुबह आठ बजे जारी किए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना से 49 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,649 तक जा पहुंची है।  


इनआंकड़ों की माने तो, पिछले 24 घंटे में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 571 की कमी देखी गई है। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर की बात करें तो यह 4.96 प्रतिशत रहा। जबकि साप्ताहिक दर 4.63 प्रतिशत देखी गई। इन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,34,65,552 तक जा पहुंची है। तो मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें