नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में गर्मी दिन पर दिन बढ़ते जा रही है। चिल्ल चिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। लू के बढ़ते हुए मामलों को देखने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक एडवाइजरी जारी कर दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एडवाइजरी में नागरिकों को जानकारी देते हुए बताया कि, लू से बचाव के लिए आप क्या कर सकते है। साथ लू लगने की स्थिति में अपको क्या चाहिए। इसके साथ ही राज्य सरकारों को लू के मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य इंतजाम सुनिश्चित करने का एलान किया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले कुछ दिन इस प्रचंड गर्मी से राहत भरे रहेंगे, पर इसके बाद पारा एक बार फिर से चढ़ेगा। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, IMD ने उत्तर भारत में इस बार तापमान 50 डिग्री से ऊपर जाने का अनुमान लगाया है।
केंद्र सरकार ने अपनी ये एडवाइजरी ऐसे समय पेश की है जब इस प्रचंड गर्मी ने उत्तर भारत में 122 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार,अप्रैल के महीने में उत्तर-पश्चिमी इलाकों में औसत अधिकतम तापमान 35.90 डिग्री सेल्सियस देखा गया वहीं मध्य भारत में ये 37.78 डिग्री रहा। जो बीते 120 सालों में सबसे अधिक है।
बतादें कि बढ़ती हुई गर्मी ने इस बात अप्रैल के महीने में ही 47 डिग्री का स्तर छू लिया है। वहीं दिल्ली की गर्मी ने 72 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसकी प्रमुख कारण जलवायु में परिवर्तन और बारिश कि कमी बताई गई है। पूरे देश में 1 मार्च से 30 अप्रैल के बीच 32% तो उत्तर पश्चिम भारत में 86 फीसदी तक कम बारिश देखने को मिली।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

