N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।पेट्रोल की कीमतों में तेजी के बाद अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में नए तरह का पेट्रोल बाजार में उतारा है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किए गए नए तरह के पेट्रोल से तेल की कीमतों में कमी आ सकती है। असम में तिनसुकिया जिले में 15% मेथेनॉल के मिश्रण वाले पेट्रोल m15 को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उतारा गया है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन एमएस वैद की मौजूदगी में m15 पेट्रोल जारी किया। तेली ने कहा कि मेथेनॉल के मिश्रण से इंधन की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी।
तेली ने कहा कि m15 को प्रायोगिक तौर पर जारी करना इंधन के मामले में आत्मनिर्भर होने की दिशा में अहम कदम है। इससे आयात का बोझ भी घटेगा। एक आधिकारिक वक्तव्य में मंत्री के हवाले से कहा गया कि ऊर्जा के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडियन ऑयल ये कदम उठा रहा है। इस पहल के लिए तिनसुकिया का चयन यहां मिथेनॉल की आसानी से उपलब्ध होने को देखते हुए किया गया। इसका उत्पादन असम पेट्रोकेमिकल लिमिटेड करती है।
बतादें कि पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए गए थे। 22 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक कीमतों में 10 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। 6 अप्रैल के बाद से अभी तक कंपनियों ने कीमतों में किसी तरह की वृद्धि नहीं की है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

