नई दिल्ली |भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा 1 जुलाई 2025 से यात्री गाड़ियों की मूल किराया की नई दारू की घोषणा हो गई है। संशोधित किराए भारतीय रेलवे सम्मेलन संघ (IRCA) द्वारा जारी यात्री किराया तालिका पर आधारित हैं।
किराया युक्तिकरण के मुख्य बिंदु (1 जुलाई 2025 से प्रभावी)
शहरी (सबअर्बन) एकल यात्रा किराए और सीजन टिकट (शहरी व गैर-शहरी दोनों) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
साधारण गैर-एसी श्रेणी (गैर-शहरी गाड़ियाँ)
• द्वितीय श्रेणी: किराया प्रति कि.मी. आधा पैसा बढ़ाया गया है, निम्न शर्तों के साथ —
o 500 कि.मी. तक कोई वृद्धि नहीं
o 501 से 1500 कि.मी. तक ₹5 की वृद्धि
o 1501 से 2500 कि.मी. तक ₹10 की वृद्धि
o 2501 से 3000 कि.मी. तक ₹15 की वृद्धि
• स्लीपर श्रेणी: किराया प्रति कि.मी. 0.5 पैसा बढ़ाया गया है
• प्रथम श्रेणी: किराया प्रति कि.मी. 0.5 पैसा बढ़ाया गया है
मेल/एक्सप्रेस (गैर-एसी)
• द्वितीय श्रेणी: प्रति कि.मी. 1 पैसा वृद्धि
• स्लीपर श्रेणी: प्रति कि.मी. 1 पैसा वृद्धि
• प्रथम श्रेणी: प्रति कि.मी. 1 पैसा वृद्धि
एसी श्रेणियाँ (मेल/एक्सप्रेस)
• एसी चेयर कार, एसी 3-टियर/3-इकोनॉमी, एसी 2-टियर, एसी प्रथम/एग्जीक्यूटिव क्लास/एग्जीक्यूटिव अनुभूति: किराया प्रति कि.मी. 2 पैसे बढ़ाया गया है
ये संशोधित किराया दरें प्रीमियम और विशेष गाड़ियों जैसे — राजधानी, शताब्दी, दूरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जनशताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच, अनुभूति कोच और साधारण गैर-शहरी सेवाओं पर भी लागू होंगी।
सहायक शुल्कों में कोई बदलाव नहीं
• आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज और अन्य शुल्क पूर्ववत रहेंगे
• जीएसटी पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार लिया जाएगा
• किराया राउंडिंग के नियम यथावत रहेंगे
कल से होगा क्रियान्वयन
संशोधित किराया 01.07.2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। 1 जुलाई 2025 से पहले जारी टिकटों पर वर्तमान किराया ही मान्य रहेगा और उनमें कोई समायोजन नहीं होगा। पीआरएस, यूटीएस और मैनुअल टिकटिंग प्रणाली को अद्यतन किया जा रहा है।
रेल मंत्रालय ने सभी मंडलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे संशोधित किराया संरचना का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। सभी स्टेशनों पर किराया डिस्प्ले को भी अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

