जम्मू, (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को सेना के एक प्रतिष्ठान पर हमले को नाकाम कर दिए जाने के बाद कम से कम दो आतंकवादी ढेर हो गए और पांच जवान घायल हो गए।
सेना ने एक ट्वीट में कहा, परगल राजौरी में अंधेरे में एक चौकी में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों का पता लगाया गया और सतर्क सैनिकों ने उन्हें घेर लिया। आतंकवादियों को मार गिराया गया है। पांच सैनिकों को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।
सूत्रों ने कहा कि भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों द्वारा सेना के शिविर में घुसने की कोशिश के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के बदले में दो आतंकवादी मारे गए। सूत्रों ने कहा कि मुठभेड़ अब बंद हो गई है, लेकिन इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
--आईएएनएस
एसकेके/एसजीके
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

