N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देशभर में आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है। आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। हर साल देश में जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती हैं। आज के दिन श्रीकृष्ण के मंदिरों को सजाया जाता है। इसी बीच मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर तो विश्व भर में प्रसिद्ध हैं, पर दुनिया का राजस्थान में एक अनोखा मंदिर है, यहां जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के वक्त 21 तोपों की सलामी देते है। बतादें कि इसके लिए कई तरह कि सुरक्षा व्यवस्था भी की जाती है।
जब मंदिर से बाल गोपाल के जन्म की सूचना आती है तब शुरू दी जाती है तोपों की सलामी, जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है।
बतादें कि, यह मंदिर राजस्थान के उदयपुर में नाथद्वारा के श्रीनाथजी का मंदिर वल्लभ संप्रदाय का प्रमुख पीठ है। जहां जन्माष्टमी के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना होती है।
वहीं, श्रीनाथजी मंदिर में जन्माष्टमी सबसे अलग तरीके से मनाई जाती जाती है। जन्माष्टमी के मौके पर श्रीनाथ जी को पंचामृत और चंदन से स्नान कराने के बाद उनका वस्त्र और आभूषणों से श्रृंगार किया जाता है। भजन-कीर्तन होते है। महाभोग, पंजीरी के बड़े लड्डुओं के भोग लगाए जाते है।
#WATCH | Shrinathji Temple administration presented traditional 21-gun salute on the occasion of Krishna #Janmashtami in Rajsamand, Rajasthan last night pic.twitter.com/lobXG8ql9o
— ANI (@ANI) August 31, 2021
इन सब के बाद रात के समय में जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होता है तब घंटे और बिगुल जोरों शोरों से बजाए जाते हैं। वहीं जब बाहर खड़े सुरक्षाकर्मियों को श्रीनाथजी के जन्म होने का संकेत मिलता है। तब वे श्रीनाथजी को 21 तोपों की सलामी देते हैं। जिसकी आवाज पूरे शहर में गूंज उठती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

