N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कर्नाटक में उठा हिजाब विवाद देश भर में फैलते जा रहा है। वहीं अब तेलंगाना से भी ‘बुर्का-विवाद’ सामने आया है। जिसके बाद लोग इस मामले पर अपनी-अपनी राय दे रहे है। इस बीच, मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी मामले को लेकर अपना जोरदार रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बोला की, वह इसके समर्थन में बिलकुल नहीं हैं, पर लड़कियों को धमकाने और डराने वाली की निंदा करते हैं।
जावेद अख्तर ने दिया जोरदार रिएक्शन
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते वाले जावेद अख्तर, अक्सर देश में चल रहे मुद्दों पर अपनी राय रखना पसंद करते है। अचानक उठे हिजाब और बुर्का विवाद पर भी उन्होंने अपनी राय एक ट्वीट के जरिए दी।
I have never been in favour of Hijab or Burqa. I still stand by that but at the same time I have nothing but deep contempt for these mobs of hooligans who are trying to intimidate a small group of girls and that too unsuccessfully. Is this their idea of “MANLINESS” . What a pity
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 10, 2022
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा- ‘मैं कभी हिजाब और बुर्का के पक्ष में नहीं रहा। मैं अभी भी उस पर कायम हूं, पर इसके साथ ही मेरे मन में इन गुंडों की भीड़ के लिए गहरी अवमानना के अलावा कुछ भी है, जो लड़कियों को डराने और धमकाने की असफल कोशिश करते जा रहे है। क्या ये उनके लिए मर्दानगी है? ये अफसोसजनक है'
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

