N
डेस्क रिपोर्टर
कानपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश और दुनिया में कोरोना वायरस एक बार फिर बढ़ने लगा है। एक बार फिर इन बड़ते हुए मामलों को देख कर नई लहर का अंदाजा लगाया जा रहा। इस बीच लोगों के मन में कोरोना कि चौथी लहर आशंका चिंता का विषय बनते जा रही है। वहीं आईआईटी कानपुर के एक प्रोफेसर ने एक राहत भरी खबर सुनाई है। उन्होंने दावा करते हुए बताया कि फिलहाल देश में कोरोना से आने वाली नई लहर की संभावना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी कोरोना के पुराने म्यूटेंट ही अपना असर दिखा रहे हैं।
प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर को लेकर अपने गणितीय सूत्र के हिसाब से यह अनुमान लगाया है की अभी भारत में कोरोना की चौथी लहर नही आएगी। प्रोफेसर कि अब तक की तो ये गणित करीब-करीब सही साबित हुए है। ऐसे में उनकी कोरोना की चौथी लहर को लेकर भी नए दावों पर यकीन किया जा सकता है।
प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल ने बताया कि, करोड़ों की आबादी में 70-80 मामले हो जाने से कोरोना कि गंभीरता का अंदाजा नही लगाया जा सकता है। अगर म्यूटेंट में किसी तरह का बदलाव होता है या फिर कोई नया वायरस आता है तो इसके बाद ही बताया जा सकता है कि हालात कितने गंभीर और बिगड़ सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

