शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन — 5 लोगों की मौत
28 जन, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन — 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन — 5 लोगों की मौत

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मुंबई। आज यानी 28 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 8:45 बजे, महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के पास एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (66 वर्ष) सहित विमान में सवार कुल 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसा लैंडिंग के दौरान रनवे के पास हुआ, जब विमान बारामती में उतर रहा था। 


क्या हुआ हादसे के समय?

पुलिस और नागरक उड़ान महानिदेशालय (DGCA) के शुरुआती विवरण के मुताबिक, विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय कंट्रोल खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान Learjet 45XR मॉडल था और यात्रा के दौरान यह रनवे से फिसल गया और जोरदार टक्कर और आग लगने के कारण वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 


कौन-कौन सवार था विमान में?

हादसे के वक्त विमान में कुल 5 लोग थे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके पर्सनल असिस्टेंट

एक सुरक्षाकर्मी (PSO) और दो प्लेन क्रू मेंबर (पायलट और सह-पायलट)। सभी यात्रियों की हादसे में मौत हो चुके हैं, DGCA ने इसकी पुष्टि की है। 


जिला पंचायत चुनाव के प्रचार में जा रहे थे 

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन के जरिए बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें जिला पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित करना था। यह कार्यक्रम स्थानीय चुनावों को समर्थन देने के लिए आयोजित किया जा रहा था। 


हादसे की खबर फैलते ही देशभर से शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और कई अन्य केंद्रीय नेताओं ने अजित पवार के परिवार को संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी तुरंत बारामती की ओर रुख किया, जबकि पारिवारिक सदस्य और करीबियों ने मुंबई से रवाना होना शुरू कर दिया है। 


पूरी घटना की जांच जारी

DGCA और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी विमान हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर यह ड्रॉप लैंडिंग/तकनीकी समस्या का मामला बताया जा रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें