मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
National
उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के इस्तीफे के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा की कमान थमा दी है।


भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर जारी पत्र में कहा गया है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।


--आईएएनएस

एसटीपी/एसजीके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें