N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कभी नेताओं के बयानो के चलते तो कभी किताबों में लिखी गई बातों के चलते कांग्रेस पार्टी बड़ा संकट झेल रही है। कांग्रेस नेताओं की अदरूनी लड़ाई किसी से छिपी नही है। इसी कढ़ी में एक और नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी का जुड़ गया है। उन्होंने ‘‘10 फ्लैश प्वाइंट्स, 20 इयर्स-नेशनल सिक्योरिटी सिचुएशन दैट इम्पैक्टेड इंडिया’’ नामक किताब लिखी है। तिवारी ने किताब के एक अंश का खुलासा किया है। किताब में उन्होने मनमोहन सरकार की जमकर आलोचना की है। मुंबई 26/11 हमले के बाद सरकार द्वारा उसका मुंहतोड़ जवाब न दिए जाने के मुद्दे पर मनमोहन सरकार पर सवाल खडे़ किए हैं।
मनमोहन सरकार को कमजोर और नाकाम बताया
अपनी किताब में उन्होेंने तत्कालीन मनमोहन सरकार को कमजोर और नकाम बताया है। तिवारी ने लिखा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कारवाई करनी चाहिए थी। भारत सरकार द्वारा कारवाई नहीं करना सरकार की कमजोरी को साबित करता है। उन्होेंने तात्कालीन सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान को निर्दोषों का खून बहाने पर कोई दुख नहीं हुआ तो वहां चुप बैठकर संयम दिखाना कोई ताकत नही है, बल्कि ये कमजोरी की निशानी थी। 26/11 के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।
26/11 की तुलना 9/11 से की
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मुंबई में हुए 26/11 हमले की तुलना अमेरिका में हुए 9/11 के हमले से की। तिवारी की इस किताब के बाद बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस के अदंर पहले से ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब को लेकर नए विवाद को जन्म दिया था। अपनी किताब में उन्होंने लिखा कि मुंबई हमले के तत्काल बाद वायु सेना को पाकिस्तान के खिलाफ कारवाई करनी चाहती थी। लेकिन सरकार ने इजाजत नही दी थी। पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद तिवारी की यह किताब जल्द ही बाजार में आने वाली है।
बीजेपी ने कांग्रेस को निठल्ली और निकम्मी बताया
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस की जो सरकार थी वो निठल्ली और निकम्मी थी। राष्ट्र सुरक्षा जैसे मुद्दे पर उन्हें भारत की चिंता नही थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने स्वीकारा है कि उनकी सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा को दांव पर लगा दिया। उन्होंने कहा कि, क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी अपनी चुप्पी तोड़गें? बीजेपी यह सवाल इसलिए उठा रही है क्योंकि देश के लिए ये जानना आवश्यक है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

