नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून का दौर जारी है। इसी बीच कुछ दिनों में मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों के दौरान मध्य भारत में मानसून की स्थिति सक्रिय है। इसके साथ साथ अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में कम बारिश हो सकती है।
बतादें कि, मानसून ट्रफ अभी सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है। आने वाले कुछ दिनों में इसके सक्रिय होने और अपनी सामान्य स्थिति के आसपास आने की संभावना जताई गई है।
वहीं, आईएमडी ने मौसम बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया कि, 12 और 14 तारीख को पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश और 11 से लेकर 13 अगस्त तक छत्तीसगढ़, 15 को विदर्भ, 11 को सौराष्ट्र और कच्छ, 12 और लेकर 13 अगस्त को गुजरात राज्य, 12 से लेकर 15 अगस्त के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 14 से 15 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

