शिमला, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में अभी मानसून का दौर जारी है। वहीं कही जोरदार बारिश हो रही है तो कही सुखा पड़ा है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश में फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने रविवार यानी 31 जुलाई से लेकर मंगलवार 2 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही राज्य के 11 जिलों के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण यहां के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है। राजधानी शिमला में रविवार यानी 31 जुलाई को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया।
शनिवार यानी 30 जुलाई को इससे पहले शिमला में हुई तेज बारिश के कारण इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज और अस्पताल (IGMC) के साथ साथ कई घरों में पानी घुस गया। जिसके कारण लोगों को अस्पताल से बाहर आना पड़ा। तो भारी बारिश की वजह से मंडी-पठानकोट एनएच के साथ साथ घटासनी-बरोट हाईवे भी जलमग्न हो गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

