N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बढ़ती हुई महंगाई से लोग वैसे ही परेशान है। इसी के चलते देश में सबसे अधिक बिकने वाला अमूल का दूध एक बार फिर से महंगा होने वाला है। कल यानी 17 अगस्त से इसके नए रेट लागू हो जाएंगे। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने मंगलवार यानी 16 अगस्त को जानकारी देते हुए बताया कि, अमूल ब्रांड के तहत बेचे जाने वाले सभी दूध के दाम बुधवार यानी 17 जुलाई से 4 फीसदी बढ़ जाएंगे। वहीं इसका अनुसरण करते हुए मदर डेयरी ने भी अपने दूध की कीमतों में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।
GCMMF कि माने, अमूल दूध की कीमत प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ाई गई है। ऐसे में अमूल गोल्ड की 500 मिलीलीटर की पैकेट का मूल्य कल से यानी 17 अगस्त से 31 रूपए हो जाएगी। वहीं अमूल ताजा की 500 एमएल की पैकेट 25 रुपए और अमूल शक्ति का आधा लीटर का पैकेट 28 रूपए हो जाएगा। फेडरेशेन ने बताया कि बढ़ती हुई महंगाई के मुकाबले प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी कमी कम की गई है।
बतादें कि, दूध की इस बढ़ी हुई कीमतों का असर दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मुंबई के साथ साथ कई राज्यों में नजर आएगा। वहीं, दोनों कंपनियों की ओर से यह इस साल की दूसरी बढ़ोतरी है, जब दूध के दाम को बढ़ाया गया है।
वहीं डेयरी फेडरेशन का कहना है कि, बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए दूध की कीमतों में वृद्धि करना काफी जरूरी हो गया था। पिछले साल के मुकाबले मवेशियों के चारा की बात करें तो यह 20 फीसदी महंगा हो चुका है, तो किसानों को भी हम पिछले साल से 8-9 फीसदी अधिक का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में हमारे पास कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

