नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। रविवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1,083 नए मामले दर्ज किए गए है। इसी बीच एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी एक बुलेटिन में दी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दर 4.48 प्रतिशत देखी गई है। दिल्ली में कोरोना के नए मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,74,876 तक जा पहुंची है। बुलेटिन में बताया गया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 26,168 तक पहुंच चुकी है।
वहीं, शनिवार की बात करें तो दिल्ली में कोरोना के 1,094 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 25,177 नमूनों की कोरोना संबंधी जांच की गई है।
देश में एक दिन में कोरोना के कुल 2,593 नए मामले दर्ज किए गए है। जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,30,57,545 तक जा पहुंची है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,873 तक पहुंच चुकी है। रविवार सुबह आठ बजे तक के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 44 और मरीजों कि मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 5,22,193 हो गई हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

