
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) का असर ट्रैवल इंडस्ट्री (Travel Industry) पर भी दिखने लगा है। एयरलाइंस कंपनियों ने कई इंटरनेशनल टूर पर हवाई किराया (Air Fair) बढ़ा दिया है। भारत से अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देश के लिए हवाई किराए दोगुने तक हो गए हैं।
इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की हवाई यात्रा करने वालों की परेशानियां यहीं खत्म नहीं हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से लंदन के लिए फ्लाइट टिकट का रेट लगभग डेढ़ लाख रुपए हो गया है। दिल्ली से दुबई का हवाई किराया लगभग दोगुना होकर 25000 रुपए पर पहुंच गया है।
दिल्ली से अमेरिका की राउंड ट्रिप कॉस्ट लगभग डेढ़ लाख रुपए हो गई है। शिकागो, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयार्क सिटी के हवाई किराए में 100% की बढ़ोतरी देखी गई है। बिजनेस क्लास टिकट की कीमत दोगुनी होकर 6 लाख हो गई है। दिल्ली से टोरंटो का हवाई किराया लगभग 70 हजार से बढ़कर 1 लाख 35000 पहुंच गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

